नहित सेवा ट्रस्ट ने 51 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद और उपहार

रांची। राजधानी के धुर्वा पुराना विधानसभा शिव मंदिर प्रांगण में जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को समाज के विभिन्न

रांची। राजधानी के धुर्वा पुराना विधानसभा शिव मंदिर प्रांगण में जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों के विवाह का पुनीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक ट्रस्ट की ओर से करीब चार हजार शादियां कराई जा चुकी हैं और सामूहिक सहयोग से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह पत्रकार धर्मेंद्र गिरी उपस्थित रहे। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समानता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम में राहुल सिंह, वार्ड पार्षद नीलम चौधरी, वसीम अकरम, संजय सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया. सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सामूहिक विवाह समारोह पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनकल्याण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *