अग्रवाल सभा एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक द्वारा नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम में महापौर, उप महापौर ने भरा नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र

अग्रवाल सभा, रांची एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले के दूसरे दिन नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं विशिष्ट


अग्रवाल सभा, रांची एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले के दूसरे दिन नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं विशिष्ट अतिथि उप-महापौर निरज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, मंत्री एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज की।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने डॉ. भारती कश्यप से शहर के सभी 53 वार्डों में शिविर आयोजित कर लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करने की अपील की। महापौर ने आश्वस्त किया कि इस अभियान के लिए रांची नगर निगम और वे स्वयं हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए हमें जन-जन तक पहुंचना होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंत्री निर्मल बुधिया, उप मंत्री सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद बगड़िया, उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, रमाशंकर बगड़िया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र केडिया, अशोक नागसरिया, वरिष्ठ सदस्य कमल केडिया सहित अन्य सदस्यों एवं महिला समिति की सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *