रांची। महान पार्श्वगायक मुकेश की जयंती के अवसर पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स में भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के फिल्म कला संस्कृति के चेयरमैन आनंद जालान के द्वारा आयोजित
किया गया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकारों ने मुकेश के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे सभागार में उनके अमर गीतों की मधुर धुनें गूंजती रहीं, जिन्हें उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा। कलाकारों ने कहा कि मुकेश की आवाज़ और गायकी आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के डीआईजी डी.एन. लाल एवं उनकी धर्मपत्नी, बॉलीवुड अभिनेता देवेश खान, आनंद जालान, सपना मुखर्जी, प्रियंबरी चटर्जी, प्रकाश जैन, रतन लाल, आलोक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मुकेश के संगीत योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की।



