रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत, लगन एवं समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में संजना कुमारी, रवि रंजन, रवि राज, मानसी नायक एवं कुमार मयंक शामिल हैं।
विद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यालय, राज्य एवं देश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।




