रांची। झारखंड सरकार ने वाणिज्य कर विभाग विभाग के 19 अफसरों का तबादला किया है। इनमें अपर आयुक्त और सहायक वाणिज्य कर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल है। सरकार ने जिन 19 अधिकारियों का तबादला किया है।
13 अधिकारियो की सेवा वित्त विभाग को सौंपी गयी
उनमें से 13 अधिकारियो की सेवा वित्त विभाग को सौंपी गयी है। इन 13 अधिकारियों को वित्त विभाग द्वारा पदस्थापित किया जायेगा। विभाग ने छह वाणिज्य कर अपर आयुक्तों को विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित किया हैर्। वाणिज्य कर विभाग ने देर रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।




