झारखंड कांग्रेस की समीक्षा बैठक में के. राजू का दावा, SIR को लेकर 21 हजार से ज्यादा BLA सक्रिय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू ने सोमवार को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग और सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक की।
के. राजू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू ने सोमवार को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग और सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।

Read More : सीता सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- संथाल के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

बैठक को संबोधित करते हुए के. राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पिछले कई महीनों से राज्यभर में इस अभियान पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कांग्रेस ने 21 हजार से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं।

SIR को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप

के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार बिना उचित कारण के नहीं छीना जाने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटवाने की कोशिश की और अब झारखंड में भी ऐसा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ मतदाता सूची की प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम बेवजह हटने नहीं देगा।

मीडिया और सोशल मीडिया विभाग को दिए निर्देश

के. राजू ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी, जिससे युवाओं को मताधिकार मिला। प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने बताया कि के. राजू ने मीडिया और सोशल मीडिया विभाग को SIR से जुड़े तथ्यों और कांग्रेस के पक्ष को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह की 3 तारीख को मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.