बहराइच में दर्दनाक हादसा, मगरमच्छ ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मगरमच्छ

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 वर्षीय सुनील की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। बताया गया कि वह खेत में काम करने के बाद घाघरा (सरयू) नदी किनारे हाथ-मुंह धोने गया था, तभी झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया।

Read More : सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की शिष्टाचार भेंट

सुनील की चीख सुनकर उसके चाचा विजय राज सिंह नदी में कूद पड़े और करीब सात मिनट तक उसका हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों ने भी ईंट-पत्थर फेंककर मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच्चे को गहरे पानी में ले गया। देर रात सुनील का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुनील पहले से अनाथ था। सात वर्ष पहले उसकी मां और पांच वर्ष पहले पिता का निधन हो चुका था। अब परिवार में उसके तीन छोटे भाई-बहन ही बचे हैं। गांव के लोग बच्चों की मदद के लिए चंदा जुटा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाए जा रहे हैं।

Read More : LTC पर नया आदेश, 21 दिन पहले टिकट जरूरी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *