सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सेना प्रमुख

नई दिल्ली : भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुरक्षा तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में मौजूदा सुरक्षा हालात, ऑपरेशनल तैयारी और सेना की क्षमता बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में जारी प्रयासों और रक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

Read More : जामताड़ा मामले में FIR के आधार पर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी हो : आलोक कुमार दूबे

आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने पर जोर

वार्ता के दौरान भारतीय सेना की परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करने, आधुनिक संसाधनों के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर भी चर्चा की गई। बैठक में रक्षा तैयारियों को प्रभावी बनाए रखने के लिए सेना की विभिन्न पहलों पर भी विचार साझा किए गए।

Read More : हाईकोर्ट का CCL को बड़ा आदेश, कर्मचारी को बकाया वेतन और पेंशन दें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *