रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग ने “Role of AI in Financial Decision” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला खनन उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी अनुप्रयोगों से प्रतिभागियों को परिचित कराना था। इस प्रशिक्षण में 52 वित्त अधिकारियों ने भाग लिया।
Read More : रांची में सरकारी भूमि का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और विकास योजना बनाने के निर्देश
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में CCL के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम्स) एवं संकाय सुरेश बेहरा, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक तथा निदेशक (वित्त) के तकनीकी सचिव संजय सिंह उपस्थित रहे।
वित्तीय निर्णयों में AI के उपयोग पर दिया जोर
अपने संबोधन में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से पारदर्शिता, कार्यकुशलता और समयबद्ध निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बेंचमार्किंग और AI आधारित कौशल संगठन के प्रदर्शन तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत बनाएंगे। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने निरंतर प्रणालीगत सुधार के लिए AI को अपनाने पर बल दिया।
Read More : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में Glitz & Glam Exhibition की अहम भूमिका : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
तकनीकी सत्र में व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में सुरेश बेहरा ने वित्तीय निर्णय प्रक्रिया और प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन (Process Optimization) में AI के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तार से जानकारी दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संवादात्मक रहा और डिजिटल लर्निंग तथा नवाचार के माध्यम से भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल विकसित करने की दिशा में CCL की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।



