रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने बुधवार को रांची के रातू रोड स्थित एक बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग ने दोपहर में शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े विभिन्न परिसरों की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दायरे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशकों को भी शामिल किया गया है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
Read More : रांची में चाय दुकानों पर ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर की बिक्री, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
टैक्स चोरी की सूचना पर कार्रवाई
बताया गया है कि आयकर विभाग को बिल्डर द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर अनुसंधान शाखा ने यह कार्रवाई शुरू की। फिलहाल विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More : रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी
Read More : लालपुर थाना के ड्राइवर को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Read More : कोडरमा के 5 अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख रुपए का जुर्माना




