घर के फर्श के नीचे छिपा था मौत का डेरा, खुदाई में निकले 36 से ज्यादा जहरीले सांप

बिहार के पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड की खपड़ा पंचायत स्थित कानिमालदह भटवार गांव में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
जहरीले सांप

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड की खपड़ा पंचायत स्थित कानिमालदह भटवार गांव में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एक पेशेवर सपेरे ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग भी सतर्क हो गया है।

Read More : कोचिंग विवाद मामले में फैसला : खान सर को अग्रिम जमानत

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी पांडव बोसाक के घर में पिछले कुछ दिनों से फर्श के नीचे सरसराहट और फुफकार जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। परिवार को संदेह हुआ कि मकान के नीचे सांपों का बसेरा हो सकता है। इसके बाद एक पेशेवर सपेरे को बुलाया गया और कमरे के एक हिस्से की खुदाई शुरू की गई।

खुदाई में एक-एक कर निकलने लगे सांप

खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से एक के बाद एक जहरीले सांप और उनके बच्चे निकलने लगे। देखते ही देखते सांपों की संख्या 36 से अधिक हो गई। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सपेरे ने सावधानीपूर्वक करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी छोटे-बड़े सांपों को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उन्हें थैलों और डिब्बों में रखकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की गई।

वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घर और आसपास के इलाके की निगरानी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों और खेतों में भी जांच कराई जा रही है, ताकि यदि अन्य सांप मौजूद हों तो उनका भी सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। घटना के बाद पांडव बोसाक का परिवार सहमा हुआ है, जबकि पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशासन या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *