रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी, 15 अगस्त को 25 हजार पदों पर बहाली की होगी घोषणा

रांची। झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्तियों का अद्यतन ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि चरणबद्ध तरीके

औद्योगिक नीति

रांची। झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्तियों का अद्यतन ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां सुनिश्चित की जा सकें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगभग 25 हजार नियुक्तियों की घोषणा की जायेगी।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 3,51,968 स्वीकृत नियमित पद हैं। इनमें से 1,87,610 पदों पर ही कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि बड़ी संख्या में पद अब भी खाली हैं। सर्वाधिक रिक्तियां शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग में बताई जा रही हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से विज्ञापित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए जेपीएससी और जेएसएससी को लंबित परीक्षाएं एवं चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन विभागों से नई रिक्तियों की अधियाचना प्राप्त होगी, उन पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।




आगामी नियुक्तियों में सरकारी विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक, नर्सिंग एवं अन्य मेडिकल स्टाफ, तथा सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्यों के लिए अभियंता एवं तकनीकी कर्मियों सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल होंग। यदि प्रक्रिया तय समय पर आगे बढ़ी, तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगभग 25 हजार नियुक्तियों की घोषणा या नियुक्ति पत्र वितरण की संभावना जताई जा रही है।



मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बढ़ी रफ्तार

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य सरकारी विभागों में मानव संसाधन की कमी को दूर करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 40 हजार से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और अब शेष रिक्त पदों को भी तेजी से भरने की दिशा में काम हो रहा है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, इंजीनियरिंग तथा अन्य सभी विभागों में स्वीकृत पदों के अनुरूप रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है. इसके लिए संबंधित आयोगों को लंबित भर्ती प्रक्रियाओं का शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *