प्रोजेक्ट ‘मानस’ की सफलता पर रोटरी क्लब का आभार समारोह, CCL के सामाजिक कार्यों की सराहना

रिनपास, रांची में संचालित संयुक्त पहल 'प्रोजेक्ट मानस' की सफलता पर रोटरी क्लब रांची ने शुक्रवार को आभार समारोह का आयोजन किया।
CCL

रांची : रिनपास, रांची में संचालित संयुक्त पहल ‘प्रोजेक्ट मानस’ की सफलता पर रोटरी क्लब रांची ने शुक्रवार को आभार समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन CCL के महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर, महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह और रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Read More : रांची नगर निगम की नई विकास योजना शुरू, वार्ड-10 में PCC पथ निर्माण का शिलान्यास

समारोह में “विश्वास एवं सेवा का संगम – CCL एवं रोटरी” विषय के तहत दोनों संस्थाओं की सामाजिक साझेदारी और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

समाज सेवा और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

CCL के महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि समाज को कुछ नया और बेहतर देना CCL की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि लाल-लाडली योजना के तहत हर वर्ष 20 विद्यार्थियों को आईआईटी की तैयारी कराई जाती है। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने, गांवों के समग्र विकास, रांची सदर अस्पताल में 50 बेड का आश्रय गृह बनाने, डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों पर भी CCL कार्य कर रहा है।

Read More : रांची में खुलेगा ILPARI संस्थान, भारत के गवैया देगा संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट्स का प्रशिक्षण

महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह ने कहा कि रोटरी की सेवा भावना और विश्वसनीय कार्यशैली के कारण CCL ने विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं में उसके साथ सहयोग किया है और यह साझेदारी आगे भी जारी रहेगी।

‘प्रोजेक्ट मानस’ से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ‘मानस’ के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More : रांची नगर निगम के फैसले के विरोध में व्यापारी लामबंद, उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बागरॉय ने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है, जब उसमें संवेदना और सामूहिक सहभागिता हो। पूर्व गवर्नर अजय छाबड़ा ने रोटरी फाउंडेशन के सेवा कार्यों और पोलियो उन्मूलन अभियान की चर्चा की। वहीं रोटरी इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि बेंगलुरु के निम्हांस के बाद रिनपास में प्रोजेक्ट मानस की शुरुआत झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए बड़ी राहत है।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश तनेजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जोगेश गंभीर ने दिया। समारोह में रोटरी क्लब और सीसीएल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.