रांची में SIR कार्य में लापरवाही पर सख्ती, BLO और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई

रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने वाले BLO और BLO सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
BLO

रांची : रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने वाले BLO और BLO सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कर्मियों पर निलंबन, विभागीय और कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।

Read More : आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर केस : आरोपी शेरू सरदार ने बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संबंधित निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड की ओर से जारी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों के सभी BLO को Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया।

Read More : झारखंड में 17 जुलाई तक बारिश जारी, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर ऑपरेटर और BLO सुपरवाइजर, BLO को तकनीकी और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी ERO और AERO को निर्देश दिया गया कि 14 जुलाई 2026 को ASDD सूची के लिए बूथ स्तर पर BLO एवं BLO-2 की बैठक सह चुनावी पाठशाला का आयोजन सुनिश्चित करें।

जिले में इतनी हुई प्रगति

रांची जिले में अब तक कुल 15,69,153 (58.67 प्रतिशत) Enumeration Form का वितरण किया जा चुका है, जबकि 3,49,404 (13.06 प्रतिशत) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है। विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म वितरण की स्थिति इस प्रकार है – तमाड़ 79.74 प्रतिशत, सिल्ली 79.34 प्रतिशत, खिजरी 67.93 प्रतिशत, रांची 37.77 प्रतिशत, हटिया 39.26 प्रतिशत, कांके 62.75 प्रतिशत और माण्डर 68.72 प्रतिशत।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद राहुल दुबे ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस पूछताछ शुरू

वहीं डिजिटाइजेशन की प्रगति में तमाड़ 18.08 प्रतिशत, सिल्ली 19.99 प्रतिशत, खिजरी 17.29 प्रतिशत, रांची 4.96 प्रतिशत, हटिया 9.54 प्रतिशत, कांके 10.28 प्रतिशत और माण्डर 18.72 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने जिन मतदाताओं को Enumeration Form मिल चुका है, उनसे अपील की है कि वे फॉर्म सही तरीके से भरकर जल्द से जल्द अपने BLO के पास जमा करें। विशेष रूप से हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से SIR अभियान को गंभीरता से लेते हुए समय पर फॉर्म जमा करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.