रांची। राजधानी के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है। एसीबी की टीम उनसे भूमि से जुड़े एक मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सीओ से पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से भी एसीबी ने पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।फिलहाल एसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सीओ से किस मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला भूमि संबंधी अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद यदि एसीबी को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें गिरफ्तारी की जा सकती है। सुत्रो के अनुसार, इस मामले में अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।




