रांची : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कांके रोड स्थित सीसीएल डीएवी गांधीनगर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्रों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
Read More : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बहू को डांटना 498A में ‘क्रूरता’ नहीं
इस दौरान रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त के सहयोग से 100 से अधिक बच्चों को फलदार पौधे दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई कि वे अपने घरों में पौधे लगाएंगे, उनकी देखभाल करेंगे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ेंगे और रांची को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में योगदान देंगे।
पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विशेष सेमिनार
पौधा वितरण के बाद स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान को देखते हुए पर्यावरण की रक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन का आधार भी हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और रांची को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
Read More : दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर-1 के पार्षद नकुल तिर्की, डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य पी. के. झा, प्रिज्मोलॉइन के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ सिंघानिया और डायरेक्टर (एचआर एंड एडमिन) स्नेहा सिंघानिया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जसमीत मेहता और पारस कुमार सिंह भी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक गोविंद झा, कौशल किशोर, गोविंद यादव, रंजीत गुप्ता, प्रदीप लकड़ा सहित अन्य शिक्षकों और छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read More : 5 वर्ष से अधिक आयु के कर्मियों की छंटनी पर लगी रोक, ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की पहल रंग लाई: अजय राय




