शेयर बाजार में उतरेगी एक और कोयला कंपनी

रांची: देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ (CIL) अपनी सहायक कंपनियों को लगातार शेयर बाजार में उतार रही है। झारखंड की दो प्रमुख कोयला कंपनियां पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्ट) हो चुकी हैं और अब अगली बारी सेंट्रल कोलफील्ड्स

कोयला कंपनी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ (CIL) अपनी सहायक कंपनियों को लगातार शेयर बाजार में उतार रही है।  झारखंड की दो प्रमुख कोयला कंपनियां पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्ट) हो चुकी हैं और अब अगली बारी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की है. सीसीएल के बाजार में आने की तैयारी से झारखंड की औद्योगिक और आर्थिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
किन कंपनियों की हो चुकी है लिस्टिंग?
कोल इंडिया अपनी कंपनियों के कामकाज में पारदर्शिता लाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह कदम उठा रही है। इस योजना के तहत, झारखंड में काम कर रही दो बड़ी कंपनियां धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और रांची मुख्यालय वाली सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDIL) पहले ही शेयर बाजार में अपनी जगह बना चुकी हैं। अब झारखंड की सीसीएल और मध्य प्रदेश स्थित नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की संभावनाओं पर तेजी से विचार चल रहा है।

झारखंड के लिए क्यों खास है यह कदम?

कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के लिहाज से झारखंड एक बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। बीसीसीएल देश में कोकिंग कोल के उत्पादन में अग्रणी है। CMPDIL खनन की योजना बनाने, रिसर्च करने और तकनीकी सलाह देने का काम करती है। सीसीएल राज्य के कोयला उत्पादन और अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देती है। यदि सीसीएल भी शेयर बाजार में उतरती है, तो झारखंड देश का ऐसा प्रमुख राज्य बन जाएगा, जहां कोल इंडिया की तीन बड़ी सहायक कंपनियों की शेयर बाजार में सीधी हिस्सेदारी होगी।

लिस्टिंग से ये होंगे फायदे

विशेषज्ञों का मानना है कि सीसीएल के शेयर बाजार में आने से कंपनी की कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा, आम और बड़े निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे कंपनी के कामकाज में व्यावसायिक दक्षता आएगी और बाजार में उसकी सही कीमत का आकलन हो सकेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *