किसानों ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी-एसपीटी (CNT-SPT) कानून की रक्षा करने तथा प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कब्जे पर रोक लगाने की मांग की। झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने किसान विरोधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बीज एवं बिजली विधेयक, खनिज विधेयक और चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग रखी।

इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ करने और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, किसान आत्महत्या, विस्थापन, पलायन तथा कृषि भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीलांबर-पीतांबर के गांवों को आदर्श गांव बनाने के बजाय डैम के नाम पर 12 गांवों को विस्थापित किया जा रहा है।

हाथियों के हमले में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा

प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने जंगली हाथियों के आतंक से किसानों को राहत दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले में मृत किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये और फसल क्षति पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।

किसानों ने गैरमजरुआ जमीन पर किसानों के नाम से रसीद काटने, ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड की गड़बड़ियों और सर्वे में सुधार करने की मांग की. जंगल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित, पिछड़े और अन्य किसानों को वन पट्टा देने तथा जंगल में बसे लोगों को उजाड़ने पर रोक लगाने की बात भी कही गई.

मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपए मजदूरी की मांग

किसान संगठनों ने मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, प्रत्येक मजदूर को साल में 200 दिन काम और प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी देने की गारंटी करने की मांग की. इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो, बेलावंती एक्का, शीला कच्छप, रजनी कंडुलना, सुफल महतो समेत अन्य लोग शामिल थे।

also read : संविधान देश की आत्मा और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार: राहुल गांधी