संविधान देश की आत्मा और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार: राहुल गांधी

नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा बताते हुए हर हाल में इसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए

राहुल गांधी

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा बताते हुए हर हाल में इसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है।

हर नागरिक के सम्मान की ढाल है संविधान

राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा, “भारत का संविधान केवल एक किताब नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा है। यह हर नागरिक के सम्मान की ढाल, हर आवाज की ताकत और न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का रक्षक है.” उन्होंने आगे कहा कि यह अन्याय के खिलाफ लड़ने का हमारा सबसे बड़ा हथियार है। संविधान दिवस पर वह अपना यह संकल्प दोहराते हैं कि वह हर परिस्थिति में संविधान की रक्षा करेंगे और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

सामाजिक लोकतंत्र पर मल्लिकार्जुन खड़गे का जोर

दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। खड़गे ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि जब तक सामाजिक लोकतंत्र की नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक राजनीतिक लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता।

संविधान निर्माताओं को किया नमन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधुनिक भारत की नींव रखने वाले महान राष्ट्रीय नेताओं—महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और डॉ. अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज संविधान के मूल आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान किया।

देशभर में खिलाफ प्रदर्शन
संविधान दिवस के इस खास मौके पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीतिक मुहिम को भी तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं, जिसके जरिए कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

also read :आनंद मोहन की रिहाई का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, एक महीने में करना होगा आत्मसमर्पण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *