रांची : RIMS में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गाइनी विभाग में भर्ती एक महिला चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी तो देखा कि एक महिला गंभीर हालत में फर्श पर पड़ी है। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे।
Read More : राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार
पति और बच्चे ने पहुंचाया इमरजेंसी
घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति और बच्चा भी चौथी मंजिल से नीचे पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे क्रिटिकल केयर ICU में भर्ती कर दिया। महिला पहले से रिम्स के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में इलाजरत थी।
Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति 2026 : ₹1 लाख करोड़ निवेश और 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य
गिरने की वजह स्पष्ट नहीं
महिला चौथी मंजिल से कैसे गिरी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।



