30 नवंबर तक रद्द रहेंगी टाटानगर की 5 जोड़ी ट्रेनें, 30 जोड़ी और ट्रेनों पर होगा असर

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने हाथियों की आवाजाही, कोहरा और लाइन पर काम का हवाला देकर टाटानगर स्टेशन से चाकुलिया, हटिया, बड़बिल, गुवा और बरकाकाना की मेमू ट्रेनों को 30 नवंबर तक रद्द किया है, जबकि मंगलवार को भी ट्रेनें रद्द थीं। पांच ट्रेनों के

30 नवंबर तक रद्द रहेंगी टाटानगर की 5 जोड़ी ट्रेनें

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने हाथियों की आवाजाही, कोहरा और लाइन पर काम का हवाला देकर टाटानगर स्टेशन से चाकुलिया, हटिया, बड़बिल, गुवा और बरकाकाना की मेमू ट्रेनों को 30 नवंबर तक रद्द किया है, जबकि मंगलवार को भी ट्रेनें रद्द थीं। पांच ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान और ओडिशा के हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी, क्योंकि झारसुगुड़ा में ब्लॉक के कारण इतवारी एक्सप्रेस 29 नवंबर से 16 दिसंबर, कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 11 से 18 दिसंबर, जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 12 से 17 दिसंबर, बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 8 दिसंबर समेत कई ट्रेनें रद्द हैं। वहीं, राजखरसावां व सीनी स्टेशन के पास ब्लॉक से कई मार्ग की मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को नवंबर से जनवरी तक दिन बदलकर रद्द और बदले मार्ग से चलाने की तैयारी है। इससे मुंबई, पुणे और बिहार के अलावा बंगाल-ओडिशा के यात्रियों के समक्ष आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

साउथ बिहार और उत्कल आठ दिन नहीं आएंगी टाटानगर

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर के अलावा 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर तथा 7 और 14 जनवरी 2027 को चांडिल से कांड्रा-सीनी होकर दुर्ग जाएगी। इस दौरान ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी। वहीं, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 24 और 30 नवंबर के अलावा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से संबलपुर-कटक होकर पुरी जाएगी। यह ट्रेन भी टाटानगर नहीं आएगी। लाइन ब्लॉक से टाटा-इतवारी, बिलासपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, बड़बिल, गुवा, राउरकेला, हावड़ा, जूनागढ़ और कांटाबांजी समेत कई मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसके अलावा मुंबई, पुणे, नांदेड़, भुज और उदयपुर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी करीब डेढ़ महीने तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। लोकल ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। इससे यात्रियों को निर्धारित दिन यात्रा करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।

30 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावितचक्रधरपुर रेल मंडल में दो स्थानों पर लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली 30 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 24 नवंबर से 16 जनवरी तक प्रभावित होगा। वहीं, चक्रधरपुर मंडल से होकर चलने वाली 90 जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में अप और डाउन दोनों दिशाओं में रद्द किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से जारी दो मेगा ब्लॉक के आदेश से हावड़ा, मुंबई, पुणे और बिहार समेत विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। राजखरसावां-सीनी रेलखंड पर लाइन ब्लॉक और झारसुगुड़ा यार्ड के विस्तार कार्य के कारण टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मार्ग 11 से 15 दिसंबर तक बदला रहेगा। वहीं, यशवंतपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी 13 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी। दोनों ट्रेनें चाईबासा के रास्ते टाटानगर आएंगी और इसी मार्ग से लौटेंगी। दूसरी ओर, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आएंगी। ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। ब्लॉक के दौरान आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 और 29 नवंबर के अलावा 4 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन होकर चलेगी। वहीं, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।

also read :यूनिवर्सिटी को पश्चिम बंगाल सरकार का आदेश, दीक्षांत समारोह में पारंपरिक पोशाक पहनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *