एचईसी की 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, कार्रवाई की तैयारी

रांची: एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) की जमीन और आवासों पर हुए अतिक्रमण का पूरा ब्योरा जुटाना अब कंपनी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एचईसी की करीब 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण होने और 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई

एचईसी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) की जमीन और आवासों पर हुए अतिक्रमण का पूरा ब्योरा जुटाना अब कंपनी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एचईसी की करीब 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण होने और 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा करीब 2000 क्वार्टर ऐसे हैं, जिनमें लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ है। कंपनी के प्रशासक अब जमीन और आवासों की वास्तविक स्थिति का आकलन करा रहे हैं। इसके लिए अतिक्रमित व खाली जमीन, अवैध कब्जे वाले क्वार्टर और लीज पर आवंटित आवासों का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

एचईसी की जमीन पर कई स्थानों पर सैकड़ों छोटे-बड़े निर्माण हो चुके

इस काम में सबसे बड़ी परेशानी अतिक्रमित और खाली जमीन की स्पष्ट पहचान करने में आ रही है।एचईसी की जमीन पर कई स्थानों पर सैकड़ों छोटे-बड़े निर्माण हो चुके हैं। कुछ जगहों पर स्थायी मकान और व्यावसायिक निर्माण हैं, जबकि कई स्थानों पर जमीन की सीमाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कंपनी के पुराने जमीन संबंधी रिकॉर्ड और वर्तमान भौतिक स्थिति के मिलान में परेशानी हो रही है। प्रशासन को यह भी पता लगाना है कि किस जमीन पर कंपनी का वास्तविक कब्जा है और किन स्थानों पर बाहरी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।

प्रशासक ने जमीन और आवासों से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की भी जानकारी मांगी

प्रशासक ने जमीन और आवासों से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की भी जानकारी मांगी है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि अतिक्रमण करने वालों को कब-कब नोटिस जारी किए गए, नोटिस के बाद क्या कार्रवाई हुई और किन मामलों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी तरह लीज पर आवंटित क्वार्टरों में शर्तों के उल्लंघन के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। किन आवंटियों ने आवास का स्वरूप बदल दिया, किन लोगों ने निर्धारित शर्तों के विपरीत आवास का उपयोग किया और किन मामलों में लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ, इसका विवरण जुटाया जा रहा है।

एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के पुराने रिकॉर्ड के व्यवस्थित नहीं होने और अलग-अलग समय में की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा भी एक जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसी परिस्थिति में आकलन करने में कंपनी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन यह भी समझने की कोशिश कर रहा है कि अतिक्रमण के कौन-कौन से मामले पहले से चिह्नित हैं और किन मामलों में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

अब कंपनी की परिसंपत्तियों का पूरा ब्योरा तैयार करने की चुनौती

एनसीएलटी की कार्यवाही के बाद कंपनी की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशासक के सामने अब कंपनी की परिसंपत्तियों का पूरा ब्योरा तैयार करने की चुनौती है। इसमें जमीन और क्वार्टरों के साथ-साथ उन संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है, जिन पर कंपनी का अधिकार है, लेकिन उनका उपयोग कंपनी के नियंत्रण में नहीं है। एचईसी की वित्तीय स्थिति लंबे समय से खराब रही है। कंपनी पर दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं। कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी लंबे समय से देरी होती रही है। कंपनी की आर्थिक स्थिति और देनदारियों को देखते हुए उसकी जमीन, आवास, भवन और अन्य संपत्तियों का वास्तविक मूल्य और उनकी वर्तमान स्थिति जानना महत्वपूर्ण हो गया है।

also read :एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले , झारखंड के 2 संदिग्ध दबोचे गए

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *