झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र , वित्त मंत्री ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश

रांची: झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजकीय संकल्प पेश किया। इसमें एसआईआर के दौरान मतदाताओं को हो रही परेशानियों और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने पर चिंता जताई

झारखंड विधानसभा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजकीय संकल्प पेश किया। इसमें एसआईआर के दौरान मतदाताओं को हो रही परेशानियों और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने पर चिंता जताई गई। संकल्प में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर के दौरान वैध मतदाताओं को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रक्रिया की जटिलता, तकनीकी खामियों और दस्तावेजों की मांग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यहां तक कि नाम की स्पेलिंग में मामूली अंतर होने पर भी कई वैध मतदाताओं को संदेहास्पद सूची में डाल दिया गया है। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी लगातार राज्य सरकार को इन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है।

16 प्रतिशत वोटर के हटा दिए गए नाम

राजकीय संकल्प में कहा गया कि जनप्रतिनिधियों और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में कुल 2.64 करोड़ मतदाता हैं। एसआईआर के पहले चरण में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद इसमें 2.21 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। यानी करीब 16 प्रतिशत मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से हटा दिए गए। संकल्प में इस पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटने के कारण लोगों के सामने अपने मताधिकार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

27 प्रतिशत को जारी किया था नोटिस

संकल्प के मुताबिक, प्रारूप मतदाता सूची में शामिल 2.21 करोड़ मतदाताओं में से करीब 27 प्रतिशत को संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 75 प्रतिशत से अधिक मामले तार्किक विसंगतियों से जुड़े हैं। इनमें माता-पिता के नाम की वर्तनी में अंतर, उम्र में अंतर और उत्तराधिकारियों की संख्या जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं। संकल्प में कहा गया कि ऐसी मामूली विसंगतियों के कारण वैध मतदाताओं को भी नोटिस मिलने से परेशानी हो रही है। दस्तावेज जुटाने और प्रक्रिया पूरी करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

38 प्रतिशत वोटर पर उठे थे सवाल

राजकीय संकल्प में कहा गया कि झारखंड के कुल 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 38 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं या उन्हें संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। राज्य सरकार के संज्ञान में लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि एसआईआर की प्रक्रिया में तकनीकी और प्रक्रियागत खामियों के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संकल्प के जरिए इन समस्याओं को सामने रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान वैध मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें हो रही दिक्कतों पर ध्यान देने की जरूरत बताई गई है।

also read :यूनिवर्सिटी को पश्चिम बंगाल सरकार का आदेश, दीक्षांत समारोह में पारंपरिक पोशाक पहनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *