रांची में 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये, पलाश-JSLPS की बड़ी पहल

रांची : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रांची जिले में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पलाश-JSLPS की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में राहे प्रखंड में समावेशी आजीविका योजना के तहत 1000 पात्र

JSLPS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रांची जिले में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पलाश-JSLPS की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में राहे प्रखंड में समावेशी आजीविका योजना के तहत 1000 पात्र लाभुकों के बीच 2 करोड़ 90 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई। लाभुकों को यह राशि चेक के माध्यम से दी गई।

Read More : खेलो इंडिया अस्मिता वुशु प्रतियोगिता में रांची का दबदबा, 650 खिलाड़ियों ने लिया भाग

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS)-पलाश की ओर से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आजीविका संवर्धन, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों में पशुपालन, वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य, जेंडर समानता और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है।

राहे में 1000 लाभुकों के बीच बांटे गए 2.90 करोड़

राहे प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समावेशी आजीविका योजना के तहत 1000 पात्र लाभुकों को कुल 2,90,00,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य लाभुकों की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना, आय के स्रोतों का विस्तार करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

नगड़ी में महिलाओं को मधुमक्खी पालन की जानकारी

नगड़ी प्रखंड के चेटे गांव में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि क्लस्टर (IFC), मुद्रा ऋण और फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शेयर कैपिटल जमा कर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने में भागीदारी निभाई। वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत दो लाभुक महिलाओं का चयन किया गया।

अनगड़ा और नगड़ी में हुई CLF की बैठक

अनगड़ा प्रखंड के सिंगारी संकुल स्तरीय संघ (CLF) और नगड़ी प्रखंड के नगड़ी CLF में कार्यकारिणी समिति (EC-2) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जेंडर समानता और नशामुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण से हुई। इसके बाद सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

जेंडर समानता और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान

जिले के सभी प्रखंडों में संकुल स्तरीय संघ (CLF), ग्राम संगठन (VO) और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता रैलियों, पोषण पखवाड़े और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को जेंडर समानता, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं और सामुदायिक सदस्यों ने इन विषयों पर शपथ भी ली।

1047 बकरियों का हुआ टीकाकरण

पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण और पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में बकरियों का डीवर्मिंग और टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1047 बकरियों का टीकाकरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बकरियों को संक्रामक बीमारियों से बचाना, उनकी उत्पादकता बढ़ाना और पशुपालन पर निर्भर ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है।

SHG और ग्राम संगठनों के वित्तीय रिकॉर्ड किए गए अपडेट

स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों की वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 106 SHG के कट-ऑफ और 31 ग्राम संगठनों (VO) के ट्रांजैक्शन से जुड़े कार्य पूरे किए गए। इससे सामुदायिक संस्थाओं के वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड व्यवस्थित करने, अभिलेखों को अपडेट करने और पारदर्शी प्रबंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

1132 लाभार्थियों का आधार e-KYC पूरा

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का विवरण सत्यापित करने के लिए जिलेभर में आधार आधारित e-KYC अभियान चलाया गया। इसके तहत कुल 1132 लाभार्थियों का e-KYC सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक अधिक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। पलाश-JSLPS की ओर से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देना और सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *