रांची में HEC बचाने की रणनीति पर बैठक, सुखदेव भगत और सुबोधकांत सहाय ने दिया भरोसा

रांची : HEC के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर कारखाने की वर्तमान स्थिति और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। एचईसी परिसर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में

HEC

रांची : HEC के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर कारखाने की वर्तमान स्थिति और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। एचईसी परिसर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार पर एचईसी के पुनरुद्धार के लिए प्रभावी कदम उठाने का दबाव बनाने का आग्रह किया।

read more : रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई, भाजपा नेताओं ने किया नमन

बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने श्रमिक संगठनों को भरोसा दिलाया कि संसद के आगामी सत्र में एचईसी के पुनरुद्धार, कर्मियों के बकाया वेतन और कारखाने के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

संसद में उठेगा एचईसी का मुद्दा

सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नीतियों के कारण देश के कई सार्वजनिक उपक्रम कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि HEC राष्ट्र की धरोहर और एक महत्वपूर्ण मदर इंडस्ट्री है, जिसे हर हाल में बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद भी संसद में एचईसी कर्मियों के बकाया वेतन के भुगतान और कारखाने के पुनरुद्धार की मांग उठाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एचईसी को निजी क्षेत्र में सौंपने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

सुबोधकांत सहाय ने पुनरुद्धार पर दिया जोर

बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एचईसी का अस्तित्व बचाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन एचईसी क्षेत्र से शुरू हुआ है, इसलिए इस संस्थान और यहां के कर्मचारियों से उनका विशेष जुड़ाव है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एचईसी राष्ट्र की धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी एचईसी को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

read more : हिमांशु सिंह हत्याकांड पर RJD का BJP पर हमला, कैलाश यादव ने जारी किया बयान

बैठक के दौरान श्रमिक संगठनों ने HEC में स्थायी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्ति, पुनरुद्धार पैकेज, अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान तथा परिसर में औद्योगिक गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने जैसी मांगें भी रखीं। बैठक में हटिया मजदूर लोक मंच के जान मोहम्मद, रामकुमार नायक, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के लीलाधर सिंह, एचईसी सप्लाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, हटिया कामगार यूनियन (एटक) के आर.के. शाही, एचईसी श्रमिक संघ के शनी सिंह, वाई. त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, हटिया मजदूर यूनियन के हरेंद्र प्रसाद, अर्जुन रविदास, भवन सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार चौहान, एस.जे. मुखर्जी सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *