लुगुबुरू घंटाबाड़ी में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटी खिचड़ी

बोकारो : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व CM बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद बाबूलाल मरांडी ने लुगुबुरू

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व CM बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद बाबूलाल मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।

Read More : संविधान रक्षा यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक, आलोक दूबे ने की जनभागीदारी की अपील

संथाल समाज की सांस्कृतिक विरासत को बताया गौरवशाली

बाबूलाल मरांडी ने संथाल समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बताया। उन्होंने इस धार्मिक स्थल के महत्व को भी रेखांकित किया। लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल विशाल धार्मिक मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

संथाल समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है लुगुबुरू

लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। हर साल आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालु अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *