विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पूरे भारतवर्ष में अपने हित चिंतक अभियान की शुरुआत की है। यह हित चिंतक अभियान 6 दिसंबर तक जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद ने हित चिंतक अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। VHP ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से 11 लाख हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, नागपुर जिले और शहर में 1 लाख चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर हित चिंतक अभियान के तहत लोगों को सदस्यता दे रहे हैं। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तितरे ने दी है।
पूरे विदर्भ में 3500 कार्यकर्ता घरों से बाहर निकल कर हित चिंतक अभियान बनाने की प्रक्रिया में लगे हुए
विश्व हिंदू परिषद को मानता है, जो भी सनातन को मानता है, वो हित चिंतक अभियान से जुड़ सकता है
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तितरे ने बताया है कि जो भी विश्व हिंदू परिषद को मानता है, जो भी सनातन को मानता है, वो हित चिंतक अभियान से जुड़ सकता है। विश्व हिंदू परिषद की कोशिश है कि देश के हर गांव तक पहुंचा जाए। दुर्गम क्षेत्र जैसे घाटी वाले क्षेत्र हो, मणिपुर का क्षेत्र हो, पूर्वी भारत का क्षेत्र, वहां के लिए भी विश्व हिंदू परिषद ने अलग से रोडमैप तैयार किया हुआ है। और इनका लक्ष्य है कि घाटी में भी और उन दूर दराज के क्षेत्र में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे और हित चिंतक अभियान से लोगों को जोड़े।
20 रुपये का शुल्क लिया जा रहा
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के महामंत्री प्रशांत तीतरे ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यों, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। हित चिंतक अभियान के दौरान लोगों को हिंदू समाज का संगठन, सामाजिक समरसता, संस्कृति और परंपराओं का संवर्धन, गो-सेवा एवं गो-रक्षण, धर्मांतरण के खिलाफ जन जागृति, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण तथा विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित सेवा कार्यों के बारे में जागरुक भी किया जा रहा है। इच्छुक नागरिकों से 20 रुपये का शुल्क लेकर उन्हें विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक बनाने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी पार्टी का हो, किसी भी पंथ का हो, किसी भी विचारधारा का हो, यदि वह सनातनी है तो हित चिंतक अभियान के तहत वो विश्व हिंदू परिषद का सदस्य बने।
also read : लुगुबुरू घंटाबाड़ी में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटी खिचड़ी



