हवाई किराए में बढ़ोतरी पर इरफान अंसारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने हवाई किराए की अधिकतम सीमा तय करने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों व उनके परिजनों को रियायती टिकट

इरफान अंसारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने हवाई किराए की अधिकतम सीमा तय करने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों व उनके परिजनों को रियायती टिकट देने की मांग की है। डॉ. इरफान अंसारी ने अपने पत्र में रांची से दिल्ली के हवाई टिकट का किराया करीब 31 हजार रुपये होने का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि झारखंड कैबिनेट की ओर से भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें अचानक दिल्ली आना पड़ा था। टिकट का किराया देखकर वह भी हैरान रह गए।

Read More : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

एयरपोर्ट पर पति से मिलने के लिए रो रही थी महिला

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में एयरपोर्ट पर हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो हवाई टिकट का किराया देखकर रो रही थी। पूछने पर महिला ने बताया कि उसके पति चंडीगढ़ में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक है। महिला के पति की अंतिम इच्छा थी कि वह एक बार अपनी पत्नी को देख सकें। लेकिन हवाई टिकट का महंगा किराया पत्नी के लिए पति तक पहुंचने में सबसे बड़ी बाधा बन गया था। डॉ. अंसारी के मुताबिक, महिला की परेशानी देखकर उन्होंने अपनी ओर से मदद की। इसके अलावा अन्य लोगों के सहयोग से महिला के टिकट की व्यवस्था कराई, ताकि वह अपने पति के पास पहुंच सके।

PM मोदी से की हवाई किराए की अधिकतम सीमा तय करने की मांग

डॉ. इरफान अंसारी ने PM से आग्रह किया है कि वे नागरिक उड्डयन मंत्री को इस मामले में सख्त निर्देश दें और हवाई किराए को लेकर ठोस नियमावली बनवाएं। उन्होंने अपने पत्र में चार प्रमुख मांगें रखी हैं :

  1. हवाई किराए की अधिकतम सीमा निर्धारित की जाए।

  2. एयरलाइंस कंपनियों की ओर से अचानक और मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने पर नियंत्रण लगाया जाए।

  3. आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष रियायती टिकट की व्यवस्था हो।

  4. किराया निर्धारण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कंपनियों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई हो।

‘राजनीति अपनी जगह, इंसानियत सबसे ऊपर’

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में लिखा कि वह कांग्रेस पार्टी के मंत्री हैं। राजनीतिक विचारधारा के कारण उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है, लेकिन उन्होंने PM से अपील की है कि इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिये से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना के आधार पर देखें। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें बीमारी, दुर्घटना या पारिवारिक आपातकाल में अचानक यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में उनके लिए महंगे हवाई टिकट खरीदना मुश्किल हो जाता है। डॉ. अंसारी ने लिखा कि वह नहीं चाहते कि भविष्य में किसी दूसरी पत्नी को अपने पति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एयरपोर्ट पर टिकट के किराये के सामने बेबस होकर आंसू बहाने पड़ें। उन्होंने PM से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आम लोगों को राहत देने वाली नीति बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *