24 साल पुराना गठबंधन फिर होगा बहाल? भाजपा-अकाली दल की आज अहम बैठक

नई दिल्ली : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक बार फिर साथ आने की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के

अकाली दल

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक बार फिर साथ आने की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की मौजूदगी और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज दोपहर करीब 1 बजे भाजपा मुख्यालय में मीडिया के सामने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दलों के बीच फिर से गठबंधन का ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Read More : जमशेदपुर जेल में देर रात छापेमारी, 200 अधिकारियों ने की सघन जांच

अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता भी दिल्ली में मौजूद हैं। प्रस्तावित प्रेस वार्ता में अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल एक साथ मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। हालांकि, गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम स्थिति संयुक्त घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। राजनीतिक जानकारों के बीच गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दोनों दलों के फिर साथ आने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। नवंबर में गठबंधन की घोषणा को लेकर पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

1996 में शुरू हुआ था गठबंधन, 1997 में बनाई सरकार

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन लंबे समय तक प्रभावशाली रहा। दोनों दलों के बीच राजनीतिक नजदीकी की शुरुआत भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ के साथ हुई थी। 1967 में अकाली दल और जनसंघ ने पंजाब में मिलकर सरकार बनाई थी। इसके बाद 1996 में दोनों दलों के बीच गठबंधन की नींव मजबूत हुई और 1997 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई। इसके बाद 2007 और 2012 में भी दोनों दलों ने मिलकर पंजाब में सरकार बनाई।

कृषि कानूनों पर बिगड़े रिश्ते, 2020 में टूटा गठबंधन

करीब 24 साल तक चले भाजपा और अकाली दल के गठबंधन में सितंबर 2020 में कृषि कानूनों को लेकर दरार आ गई। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध के बीच अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने 18 सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 26 सितंबर 2020 को शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के साथ अपना पुराना गठबंधन तोड़ने का एलान किया। इस तरह दोनों दलों का करीब 24 साल पुराना औपचारिक राजनीतिक रिश्ता समाप्त हो गया।

गठबंधन टूटने के बाद दोनों दलों ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी और भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के फिर करीब आने की चर्चाओं ने पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना पैदा कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *