जमशेदपुर: भगवान श्रीकृष्ण पर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ। यह विवाद अब झारखंड तक पहुंच गया है। योग गुरु रामदेव ने रविवार को जमशेदपुर में तीखा हमला बोला।
also read : हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल
बाबा रामदेव ने प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वाले कथावाचकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने व्यंग्य किया कि कुछ लोग बाल फैलाकर झटके देते हैं। वे लोगों में भूत-प्रेत होने का दावा करते हैं। फिर पानी छिड़ककर समस्या दूर करने का दिखावा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था का उपयोग कर लोगों का शोषण होता है।
बाबा रामदेव ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाली टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताना धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद यादव समाज ने विरोध जताया था।



