वेस्ट बंगाल नहीं अब पश्चिम बंग कहिए: शुभेंदु कैबिनेट से मिली मंजूरी, नौ दिसंबर को प्रस्ताव लाने की तैयारी

कोलकता:पश्चिम बंगाल की पहचान अब अंग्रेजी में ‘वेस्ट बंगाल’ के बजाय ‘पश्चिम बंग’ के रूप में दर्ज कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के नाम को सभी भाषाओं में एक समान लिखने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सोमवार को

शुभेंदु अधिकारी
फाईल फोटो शुभेंदु अधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकता:पश्चिम बंगाल की पहचान अब अंग्रेजी में ‘वेस्ट बंगाल’ के बजाय ‘पश्चिम बंग’ के रूप में दर्ज कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के नाम को सभी भाषाओं में एक समान लिखने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सोमवार को नवान्न में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। सरकार आगामी विधानसभा अधिवेशन में नौ दिसंबर को इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। विधानसभा का सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा। यह फैसला केवल नाम या वर्तनी का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे बंगाल के विभाजन, औपनिवेशिक इतिहास और क्षेत्रीय पहचान की लंबी कहानी जुड़ी है।

also read : रांची के आड्रे हाउस में सजी संगीत की महफिल, कलाकारों ने जीता दिल

बैठक के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद, इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा। 1905 में पहली बार हुआ था बंगाल का विभाजन बंगाल के इतिहास में 1905 का वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने 16 अक्तूबर 1905 को बंगाल का विभाजन किया था। इसके तहत पूर्वी बंगाल और असम को मिलाकर अलग प्रांत बनाया गया। इस फैसले के खिलाफ व्यापक आंदोलन हुआ। स्वदेशी आंदोलन ने जोर पकड़ा और देशभर में विरोध की आवाज उठी। अंततः 1911 में ब्रिटिश सरकार को बंगाल का विभाजन रद्द करना पड़ा।

also read: चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इतिहास का दूसरा बड़ा मोड़ 1947 में आया, जब देश के विभाजन के साथ बंगाल भी दो हिस्सों में बंट गया। मुस्लिम बहुल पूर्वी हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान बना, जो 1971 में स्वतंत्र बांग्लादेश बना। वहीं हिंदू बहुल पश्चिमी हिस्सा भारत का अंग बना और उसे वेस्ट बंगाल यानी पश्चिम बंगाल नाम दिया गया। 15 अगस्त 1947 के बाद यह भारत के एक अलग प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया।

also read : प. बंगाल में दस्तावेज के लिए आवेदन किया है तो पावती जमा करें- के. रवि कुमार

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मांग नई नहीं है। वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हुई। उनकी सरकार ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव तैयार किया था। वर्ष 2018 में विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से पारित भी किया। प्रस्ताव में अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग नामों के बजाय एक समान पहचान की मांग की गई थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। 2019 में गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट किया था कि राज्य का नाम बदलने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया आवश्यक है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *