दुमका में कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर बवाल, पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल

दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में कोयला खदान खोलने को लेकर बुलाई गई ग्राम सभा में जमकर बवाल हो गया। यहां कोयला खदान के लिए बोरिंग (ड्रिलिंग) का काम होना था। इसी को लेकर गांव में बैठक बुलाई गई थी।

कोयला खदान

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में कोयला खदान खोलने को लेकर बुलाई गई ग्राम सभा में जमकर बवाल हो गया। यहां कोयला खदान के लिए बोरिंग (ड्रिलिंग) का काम होना था। इसी को लेकर गांव में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कोल कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे। लेकिन बैठक के दौरान ही कुछ लोगों ने खदान खोलने का विरोध शुरू कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर जमकर हंगामा होने लगा। हंगामे की खबर मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने-बुझाने और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। धीरे-धीरे माहौल और गरमाता चला गया। हालात काबू से बाहर होते देख प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया।

Read More : अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मिली जानकारी के अनुसार तब तक रात हो चुकी थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव होते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हमले में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में जिला पुलिस बल के जवानों के अलावा SAP (स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के जवान भी शामिल हैं।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पथराव में घायल सभी पुलिसकर्मियों को पहले इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास, पूनम देवी और अमरनाथ कुमार शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों के पैर टूट गए हैं और सिर में भी गंभीर चोट लगी है।

प्रभारी उपायुक्त पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही दुमका के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिकेत सचान घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। फिलहाल वह डिप्टी कमिश्नर (DC) का प्रभार भी संभाल रहे हैं। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद अनिकेत सचान ने बताया कि कोयला खदान को लेकर ग्राम सभा बुलाई गई थी। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *