नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं और रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड पर RJD का BJP पर हमला, कैलाश यादव ने जारी किया बयान
CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया गया था, जिसमें 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सेकंड परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड वर्ष 2026 की 10वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी करेगा। इसके तहत मुख्य परीक्षा में शामिल करीब 17 लाख छात्रों को उनकी अंतिम मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल छात्रों को केवल प्रोविजनल मार्कशीट जारी की गई है।
इन वेबसाइट और ऐप पर देख सकेंगे रिजल्ट
CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी।
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- जन्म तिथि (dd/mm/yyyy)
Read More : रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई, भाजपा नेताओं ने किया नमन
फाइनल मार्कशीट और मेरिट सर्टिफिकेट भी होंगे जारी
सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद CBSE फाइनल मार्कशीट, मेरिट सर्टिफिकेट और अन्य पासिंग दस्तावेज भी जारी करेगा। ये सभी दस्तावेज बोर्ड की एकेडमिक रिपॉजिटरी ‘परिणाम मंजूषा’ के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जो DigiLocker से इंटीग्रेटेड है। छात्र DigiLocker पर लॉग इन कर अपनी फाइनल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।
सेकंड बोर्ड परीक्षा व्यवस्था से छात्रों को मिलेगा लाभ
CBSE ने वर्ष 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा में सेकंड बोर्ड परीक्षा की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया गया है, ताकि वे अपने अंक बेहतर कर सकें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और सेकंड परीक्षा में से जिस परीक्षा में छात्र का प्रदर्शन बेहतर होगा, उसी के अंक अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे। गौरतलब है कि CBSE ने 16 अप्रैल 2026 को 10वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।
Read More : सिमडेगा में छात्राओं के 17 किमी पैदल लौटने के मामले पर कोर्ट सख्त, डीसी से मांगी रिपोर्ट




