रांची: तमिलनाडु की प्राचीन पारंपरिक युद्ध कला सिलंबम झारखंड में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में रविवार को रांची में आयोजित झारखंड राज्य सिलंबम चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड में सिलंबम की यह पहली राज्यस्तरीय चैंपियनशिप है।
नियमित अभ्यास से शारीरिक दक्षता और अनुशासन को भी बढ़ावा मिलता है। झारखंड में इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, ताकि बच्चों और युवाओं को इसके बारे में जानने और इसमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
झारखंड में सिलंबम की यह पहली राज्यस्तरीय चैंपियनशिप है। किसी खेल को नए क्षेत्र में लोकप्रिय बनाने के लिए नियमित प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को मुकाबले का मंच मिलने से उनकी प्रतिभा को पहचानने में मदद मिल सकती है। साथ ही, अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने और खेल की तकनीकों को समझने का अवसर मिलता है।
also read : मुंबई-हावड़ा ट्रेन में यात्री की मौत, 12 घंटों तक शव के साथ सफर करते रहे लोग, रेलवे ने नहीं ली सुध



