अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 93 साल की उम्र में उन्होंने टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार

अर्जुन मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 93 साल की उम्र में उन्होंने टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान इलाके में भी शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक, सायरा मुंडा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद परिवार ने उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 1 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read More : प. बंगाल में दस्तावेज के लिए आवेदन किया है तो पावती जमा करें- के. रवि कुमार

मां के जाने से टूट गए अर्जुन मुंडा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

मां के निधन की खबर खुद अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा। अर्जुन मुंडा ने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।” उनके इस संदेश के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच भी शोक का माहौल है। लोग लगातार अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं।

सोमवार को होगा सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार सोमवार को ही किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकलेगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM हेमंत सोरेन ने भी जताया दुख

सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है। वहीं, अर्जुन मुंडा के समर्थक और शुभचिंतक इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 93 साल की उम्र में सायरा मुंडा के निधन से अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। पूरे कोल्हान क्षेत्र में उनके निधन पर लोग दुख जता रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *