सिमडेगा में छात्राओं के 17 किमी पैदल लौटने के मामले पर कोर्ट सख्त, डीसी से मांगी रिपोर्ट

ठेठईटांगर प्रखंड में आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता से लौटने के दौरान आठ नाबालिग छात्राओं के करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूल पहुंचने के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है।
छात्राओं

सिमडेगा : ठेठईटांगर प्रखंड में आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता से लौटने के दौरान आठ नाबालिग छात्राओं के करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूल पहुंचने के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। इस घटना को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष तथा मानवाधिकार न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने इस मामले में सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति 2026 : ₹1 लाख करोड़ निवेश और 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य

समाचार पत्र में छपे एक खबर के आधार पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई समाचार पत्र में छपे खबर के आधार पर की गई है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। अब जिला प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि किन परिस्थितियों में प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूल लौटना पड़ा और इस दौरान उनके लिए परिवहन की क्या व्यवस्था की गई थी।

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई संभव

न्यायालय द्वारा मांगी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले ने छात्राओं की सुरक्षा, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के परिवहन प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, युवाओं से राजनीति में आने की अपील

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *