28 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध, 27 को मशाल जुलूस

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाने के फैसले के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर बैठक की। जहां बैठक में संगठनों ने इस फैसले पर विरोध जताते हुए आंदोलन की

झारखंड स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाने के फैसले के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर बैठक की। जहां बैठक में संगठनों ने इस फैसले पर विरोध जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की।

इस दौरान आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि 27 नवंबर को मशाल जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं  रामगढ़ के प्रकाश मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनानी चाहिए थी।  उन्होंने 15 नवंबर के महत्व को बनाए रखने की बात कही।

आदिवासी नेतृत्व वाली सरकार होने के बावजूद सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है

सरना प्रार्थना सभा के संजय कुजूर ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर के महत्व को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेतृत्व वाली सरकार होने के बावजूद सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है।

संजय कुजूर ने कहा कि राज्य के आदिवासी समाज को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने 15 नवंबर को झारखंड के वीर सपूतों के सम्मान और राज्य के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन बताया। बैठक में आकाश तिर्की, संदीप उरांव, यादव, बहा लिंडा, शिला उरांव, विवेक तिर्की, पीटर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

also read : श्री श्याम बाबा को चांदन द्वादशी पर किया गया खीर चूरमा का भोग अर्पित

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *