रांची के श्याम मंदिर में 201 निशान अर्पित, खीर-चूरमे का लगा भोग

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में बारस के अवसर पर शनिवार को धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बाबा का बारस श्रृंगार किया गया और श्रृंगार आरती हुई। राजेश शर्मा, सीमा शर्मा,

श्याम मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में बारस के अवसर पर शनिवार को धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बाबा का बारस श्रृंगार किया गया और श्रृंगार आरती हुई। राजेश शर्मा, सीमा शर्मा, अविरल शर्मा, वृंदा शर्मा और दिया शर्मा ने बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद बारस की धोक लगाकर बाबा को प्रिय खीर-चूरमे का भोग लगाया। पंचमेवा, घी, गट सहित अन्य सामग्री ज्योति में अर्पित कर भक्तों ने बाबा के समक्ष अपनी खुशियों की अर्जी लगाई। इसके बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक लडिया, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढाढ़नियाँ ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

Read More : रांची के कोकर में पुल के दोनों ओर लगेगी जाली, कचरा फेंकने पर लगेगी रोक

बरियातू से पहुंचे भक्त, 201 निशान अर्पित किए

श्री श्याम प्रेमी परिवार की ओर से बरियातू से 201 निशान ध्वजा लेकर यात्रा निकाली गई। भक्तों ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर निशान ध्वजाएं बाबा के चरणों में अर्पित कीं। मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयनका के सानिध्य में यह यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान भक्त झूमते-नाचते हुए दरबार पहुंचे और अपनी निशान ध्वजा बाबा की चौखट पर समर्पित की।

मंदिर में 223वां श्री श्याम भंडारा आयोजित

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंदिर परिसर में 223वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का निवेदन राजीव रंजन मित्तल, कविता मित्तल, कुणाल कथूरिया, भावना मित्तल कथूरिया, अश्विनी महेश्वरी, आकांक्षा मित्तल महेश्वरी, यशवर्धन मित्तल और गीतिका लहरि ने किया था। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने यजमान परिवार और इष्ट मित्रों के साथ बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से मंदिर परिसर गूंज उठा। सबसे पहले बाबा को भंडारे का भोग लगाया गया। इसके बाद महाप्रसाद में भोग मिलाया गया। यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी इसे गौशाला तक पहुंचाते हैं। शनिवार को भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्ध आश्रम में भी भेजा गया।

लिट्टी-चोखा, दाल, चूरमा और खीर का लगा भोग

मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ भंडारे का प्रसाद तैयार किया जाता है। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से भर गया और हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। खाटूनरेश के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रथम देव गणेश जी महाराज की जयकारों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में लिट्टी-चोखा, दाल, चूरमा और खीर का भोग लगाया गया। इस आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, राजीव रंजन मित्तल, कविता मित्तल, कुणाल कथूरिया, भावना मित्तल कथूरिया, अश्विनी महेश्वरी, आकांक्षा मित्तल महेश्वरी, यशवर्धन मित्तल, गीतिका लहरी, विजयश्री साबू, रतन शर्मा, अनुज मोदी, पवन केडिया, अमित सरावगी, कमलेश सावा, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। उपरोक्त जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *