गुरुनानक शोभायात्रा को लेकर रांची में ट्रैफिक डायवर्ट, जानें रूट प्लान

रांची : गुरुनानक जयंती के अवसर पर कल यानी 22 नवंबर को निकलने वाली गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रविवार को शहर के कई प्रमुख

गुरुनानक
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गुरुनानक जयंती के अवसर पर कल यानी 22 नवंबर को निकलने वाली गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रविवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था भी बताई गई है। गुरुनानक जयंती 24 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर 22 नवंबर को गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Read More : रांची में स्थापना दिवस पखवाड़े पर कई कार्यक्रम, महिलाओं को मिले ₹4.40 लाख

भारी और छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक

यातायात पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। हालांकि, नो-इंट्री का पूर्व निर्धारित समय पहले की तरह लागू रहेगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी।

मेन रोड समेत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद

22 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक और रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मेट्रो गली से बिरला मैदान तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शोभायात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल, पीपी कंपाउंड तक शाम 5 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

सुजाता चौक से मेन रोड जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता

यातायात पुलिस ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुजाता चौक से मेन रोड की ओर जाने वाले वाहन रतन पीपी से दाएं मुड़कर कर्बला चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर शहर के अन्य मार्गों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।

इन रास्तों पर जाने से बचें वाहन चालक

यातायात पुलिस ने रांची के लोगों से अपील की है कि 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक इसके निर्धारित मार्गों पर आवागमन कम से कम करें। इन मार्गों में बिरला मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, उल हाउस कटिंग, उर्दू लाइब्रेरी कटिंग, रतन पीपी चौक और सुजाता चौक शामिल हैं।

श्रद्धालुओं के लिए दो जगह पार्किंग की व्यवस्था

शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने दो पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

  • रामविलास पेट्रोल पंप के बगल में सुरजीत मोटर (पंजाबी) गैरेज।

  • रामविलास पेट्रोल पंप के सामने शारदा नंद बाल मंदिर स्कूल।

पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची ने आम नागरिकों से जारी यातायात निर्देशों का पालन करने और शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *