खूंटी के कर्रा में कृषि मेला, विधायक सुदीप गुड़िया ने बांटी परिसंपत्तियां

खूंटी : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को कर्रा प्रखंड परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कृषि विकास, पशुपालन

कृषि मेला

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को कर्रा प्रखंड परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कृषि विकास, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड की वास्तविक समृद्धि गांवों, किसानों और खेत-खलिहानों की खुशहाली से जुड़ी है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आधुनिक कृषि सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना जरूरी है।

Read More : लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो रेलवे मजदूरों की मौत

किसानों को KCC ऋण, लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण

कृषि मेला के दौरान विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। किसानों को खेती-बाड़ी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया। वहीं, ग्रामीण परिवारों की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाभुकों के बीच बकरियां बांटी गईं। विधायक ने सभी लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए सरकारी योजनाओं से मिली सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल करने की अपील की।

अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकारी सुविधाओं का सदुपयोग कर लोग अपनी आमदनी बढ़ाएं और आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

कर्रा में कृषि और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा

सुदीप गुड़िया ने कहा कि कर्रा प्रखंड में कृषि गतिविधियों के विस्तार, किसानों की उन्नति और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कृषि और पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही आत्मनिर्भर और समृद्ध झारखंड के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *