लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो रेलवे मजदूरों की मौत

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर उक्कामाड़ के समीप रेलवे पोल संख्या 254/26-28 के पास दोनों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे गुजर रही मालगाड़ी की

लातेहार
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर उक्कामाड़ के समीप रेलवे पोल संख्या 254/26-28 के पास दोनों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले श्याम कुमार मंडल (26) और रामदेव मंडल (30) के रूप में हुई है। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : HEC कर्मचारियों का बारिश में प्रदर्शन, वेतन भुगतान समेत उठाई मांगें

रेलवे में सिग्नल सिस्टम का काम कर रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर दुर्गा इंटरप्राइजेज के माध्यम से रेलवे में सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम से संबंधित काम कर रहे थे। शनिवार को वे उक्कामाड़ के पास रेलवे लाइन पर काम में जुटे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस और रेलवे की टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और रेलवे विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरवाडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वीरेंद्र कुमार राम ने दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *