चक्रवाती तूफान अकवान का असर : रांची एयरपोर्ट से 14 विमानें रद्द

रांची: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं सुबह से ही घना कोहरा छा गया है। खराब मौसम के कारण आज शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची एयरपोर्ट) से

रांची एयरपोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं सुबह से ही घना कोहरा छा गया  है।  खराब मौसम के कारण आज शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची एयरपोर्ट) से 14 विमान रद्द कर दिए गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने से देश के 10 शहरों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।

also read : मां को आखिरी विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा; आज हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

रद्द उड़ानों में सबसे अधिक चार फ्लाइट रांची-दिल्ली रूट की हैं। इनमें फ्लाइट नंबर 2038, 2219, 2286 और 6274 शामिल हैं. इसके अलावा रांची-कोलकाता सेक्टर की दो उड़ानें (फ्लाइट नंबर 7466 और 7468) भी रद्द की गई हैं.  दिल्ली और कोलकाता के अलावा 8 अन्य शहरों की एक-एक उड़ान रद्द हुई हैं. इनमें रांची-हैदराबाद (398), रांची-पटना (925), रांची-मुंबई (6088), रांची-भुवनेश्वर (7726), रांची-चेन्नई (209), रांची-अहमदाबाद (6654), रांची-पुणे (761) और रांची-बेंगलुरु (6799) की उड़ानें शामिल हैं।

also read : 22 नवंबर से शुरू होगा लुगू बुरु महोत्सव, हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *