पुलिस को चकमा देकर भागने लगा राहुल दुबे गैंग का तुषार मिश्रा, पैर में लगी चोट

हजारीबाग : राहुल दुबे गैंग के सदस्य और होटल एके इंटरनेशनल में गोलीबारी करने के आरोपी तुषार मिश्रा ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। घटना शुक्रवार (20 नवंबर) की है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रामगढ़ जेल से हजारीबाग ला रही थी।

तुषार मिश्रा

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : राहुल दुबे गैंग के सदस्य और होटल एके इंटरनेशनल में गोलीबारी करने के आरोपी तुषार मिश्रा ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। घटना शुक्रवार (20 नवंबर) की है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रामगढ़ जेल से हजारीबाग ला रही थी। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास तुषार ने शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही वह पुलिस गाड़ी से नीचे उतरा, मौका देखकर भागने लगा। हालांकि, उसके साथ चल रहे पुलिसकर्मी भी पूरी तरह मुस्तैद थे। तुषार को भागता देख जवानों ने तुरंत उसका पीछा किया और चारों तरफ से घेरकर उसे दबोच लिया। इस दौरान तुषार और पुलिसवालों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। धक्का-मुक्की और पकड़-पकड़ाई में तुषार के पैर में गंभीर चोट लग गई। वहीं, उसे पकड़ने के चक्कर में एक पुलिस जवान भी घायल हो गया।

Read More : रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ में बिका, जानिए कौन बना नया मालिक

दोनों घायलों को देर रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमन कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल तुषार का इलाज चल रहा है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

शौच जाने का बहाना बनाकर भागने लगा आरोपी

तुषार मिश्रा को कोर्रा थाना कांड संख्या 205/26 के तहत पूछताछ के लिए शुक्रवार को रामगढ़ जेल से पुलिस रिमांड पर हजारीबाग लाया जा रहा था। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास उसने शौच जाने की बात कही। पुलिस वाहन रोककर उसे नीचे उतारा गया। इसी दौरान उसने मौका देखकर भागने की कोशिश की। वह तेजी से वहां से निकलने लगा, लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल उसका पीछा शुरू कर दिया। जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई हाथापाई में तुषार के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, एक पुलिस जवान भी घायल हो गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

होटल एके इंटरनेशनल में फायरिंग की साजिश का आरोपी

एसपी अमन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल तुषार मिश्रा से पूछताछ की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि तुषार मतवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल में हुई गोलीबारी का आरोपी है। वह राहुल दुबे गैंग का सदस्य है। एसपी के अनुसार, होटल में गोलीबारी की योजना तुषार मिश्रा ने ही तैयार की थी। उसने जेल में रहते हुए भी फायरिंग की साजिश रची थी। इसी योजना के तहत हजारीबाग में अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गोलीबारी की घटनाओं के पीछे की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ठीक होने के बाद होगी विस्तृत पूछताछ

एसपी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में तुषार ने होटल फायरिंग की घटनाओं की योजना बनाने से जुड़ी जानकारी दी है। हालांकि, पैर में चोट लगने के कारण पुलिस अभी उससे विस्तार से पूछताछ नहीं कर सकी है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पुलिस उससे दोबारा पूछताछ करेगी। जांच के दौरान पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की योजना, इसमें शामिल अन्य लोगों और राहुल दुबे गैंग के नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि जेल में रहते हुए तुषार गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में कैसे था और घटनाओं की साजिश किस तरह तैयार की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *