सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, मई में हुई थी आखिरी मुलाकात

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

सीएम योगी

अपनी भाषा में पढ़ें

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read More : जमशेदपुर में 22 नवंबर को होगा स्विमाथॉन, 121 तैराक दिखाएंगे दम

मई में हुई थी मां से आखिरी मुलाकात

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद सीएम अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था। इस साल मई में हुई यह मुलाकात मां-बेटे की आखिरी मुलाकात बन गई।

पैतृक गांव और परिवार से रहा गहरा जुड़ाव

सीएम योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक गांव और परिवार से गहरा जुड़ाव रहा है। हालांकि, संन्यास लेने के बाद उनकी पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। मई में उत्तराखंड दौरे के दौरान वह अपने गांव पहुंचे थे और मां से मुलाकात की थी।

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.