मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर हुआ KCP से जुड़ा उग्रवादी

मणिपुर: मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में आज (शुक्रवार को) सुबह सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में 1 उग्रवादी को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल पटसोई पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत युरेम्बाम में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी गोलीबारी

मुठभेड़ में ढेर हुआ KCP से जुड़ा उग्रवादी

अपनी भाषा में पढ़ें

मणिपुर: मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में आज (शुक्रवार को) सुबह सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में 1 उग्रवादी को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल पटसोई पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत युरेम्बाम में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी गोलीबारी शुरू हो गई थी। इसके बाद, जवाबी कार्रवाई में उग्रवादी को मार गिराया गया।

एक अफसर ने बताया, ‘फायरिंग में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के गुट से जुड़ा 1 उग्रवादी मारा गया।’ एक अन्य अफसर के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के कई उग्रवादियों को अरेस्ट भी किया है। ऐसे तत्वों के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई जारी है। इससे पहले हाल में दिल्ली में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का वांटेड उग्रवादी पकड़ा गया था। बाद में उसे मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।

मैती-कुकी में हिंसा के बाद से ही सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि मणिपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में मई, 2023 में घाटी में रहने वाले मैती और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जान लें कि मणिपुर की इस जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं। साथ ही, हजारों लोग बेघर भी हो गए हैं। उधर, इस साल फरवरी से मणिपुर के पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है।

also read: IAS मनोज रंजन समेत सात अफसरों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.