रांची में छठ पूजा के सफल आयोजन पर 70 समितियों का जताया आभार

रांची : स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ महापर्व का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाली रांची की करीब 70 छठ पूजा समितियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने

छठ पूजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ महापर्व का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाली रांची की करीब 70 छठ पूजा समितियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को भी धन्यवाद दिया। राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग, मार्गदर्शन और बेहतर व्यवस्था की वजह से छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Read More : रांची में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ डालसा का अभियान

अंगवस्त्र देकर अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने अंगवस्त्र देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन प्रसाद, राजेंद्र सिंह और प्रणव कुमार पप्पू उपस्थित रहे। वहीं गोपाल पारिक, लंकेश सिंह, रॉकी, राजेंद्र पोद्दार, राहुल सिन्हा, राजू सिंह, इंदर सिंह और नंदकिशोर चांगल समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *