रांची में सफाई मित्रों को मिला ठोस कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

रांची : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का दूसरा दिन गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित रांची नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का दूसरा दिन गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित रांची नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने हिस्सा लिया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इम्पैनल्ड एजेंसी M/s Feedback Foundation Charitable Trust ने इस कार्यशाला का आयोजन किया है। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी अनुपालन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Read More : रांची में छठ पूजा के सफल आयोजन पर 70 समितियों का जताया आभार

कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नई तकनीकों और वैज्ञानिक प्रसंस्करण प्रणालियों की जानकारी दी गई। साथ ही शहरी निकायों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में सोर्स सेग्रीगेशन, 4-बिन प्रणाली, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण, रिसोर्स रिकवरी और लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इन विषयों पर भी हुआ प्रशिक्षण

कार्यशाला में सैनिटरी लैंडफिल, फीकल स्लज मैनेजमेंट, सैनिटेशन, IEC गतिविधियों, SWM Rules 2026 और वार्ड स्तर पर कचरा प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा जनजागरूकता, विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण और जलाशयों, नालों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय स्तर पर कचरा प्रबंधन लागू करने में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के साथ निगरानी व्यवस्था पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाना है उद्देश्य

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों की तकनीकी व व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना है। इसके माध्यम से स्वच्छता कार्यों में एकरूपता, जवाबदेही और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य शहर में कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *