चोरों ने चटकपुर में बंद घर को बनाया निशाना लाखों के जेवरात और नकद ले उड़े

रांची: छठ पूजा पर घर बंद कर बाहर गये लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जहां चोरों ने बीती रात रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी सुरेश सिंह के आवास पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुरेश सिंह के मुताबिक,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: छठ पूजा पर घर बंद कर बाहर गये लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जहां चोरों ने बीती रात रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी सुरेश सिंह के आवास पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुरेश सिंह के मुताबिक, भाई धर्मेंद्र सिंह घर में मौजूद थे और दूसरे कमरे में सो रहे थे।  इसी दौरान देर रात चोर घर में घुसे और कथित तौर पर उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

also read : बिहार में दिनदहाड़े लुटेरों ने कैमरे के सामने लूट लिए 40 करोड़ रुपये के गहने

उसी रात चोरों ने दूसरी घटना को भी अंजाम दिया। चोरों ने रूपेश यादव के घर को निशाना बनाया। यहां से करीब 80 हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गई। भुक्तभोगियों ने रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

also read : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2027 में मिलेंगी 41 छुट्टियां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *