झारखंड में 108 एंबुलेंस की हड़ताल जारी, आज भी सड़कों से दूर रहेंगी गाड़ियां

रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज यानी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार (18 नवंबर) की रात 8 बजे से काम बंद कर

एंबुलेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज यानी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार (18 नवंबर) की रात 8 बजे से काम बंद कर रखा है। लंबित मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल जारी रहने से मरीजों को एंबुलेंस सेवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : झारखंड ACB की बड़ी कार्रवाई, सात साल पुराने मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारी

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने पहले ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। संघ ने कहा था कि अगर उनकी लंबित मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने के बाद 18 नवंबर की रात 8 बजे से ड्राइवर और अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। फिलहाल कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। 108 एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

आज नामकुम स्वास्थ्य मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन

हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके तहत सभी कर्मचारी नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन कर रहा है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *