सत्यापन के बिना मतदाता सूची से नहीं हटेगा नाम: के. रवि कुमार

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप लगाया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एएसडीडी सूची में शामिल और

के. रवि कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप लगाया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने एएसडीडी सूची में शामिल और दो बार नोटिस देने के बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन की स्थिति देखी। साथ ही कैंप में पहुंचे युवाओं और आम नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डोर-टू-डोर सत्यापन की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पाया कि कई मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, लेकिन बीएलओ और संबंधित पदाधिकारी उनसे संपर्क कर दस्तावेज प्राप्त करने में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

के. रवि कुमार ने स्पष्ट कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी भी मतदाता को अंतिम सूची से हटाने से पहले घर-घर जाकर सत्यापन करना होगा। इसके अलावा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) स्तर से कारण सहित आदेश जारी करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम केवल जानकारी के अभाव में मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कई ऐसे युवा भी मिले, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) को युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने और विशेष कैंप लगाकर पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान हटिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।

also read: 22 नवंबर को मनेगा झारखंड विस का स्थापना समारोह, CM हेमंत आमंत्रित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *